Mail Kaise Karte Hain? 2024 में मोबाइल/कंप्यूटर से मेल करना सीखें

Mail Kaise Karte Hain

Mail Kaise Karte Hain: दोस्तों, आज हम एक ऐसे दुनिया में रह रहे है जो पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। आज से कुछ साल पहले जो काम हम घंटो या कई दिनों में कर पाते थे, वो काम आज हम चुटकियों में कर ले रहे है। क्योंकि आज टेक्नोलॉजी बहुत आगे निकल चुकी है।

आज हम Email की जरिए अपनी बातो को दूसरो तक बहुत ही आसानी से पहुंचाने में कामयाब है। क्योंकि आज से कुछ ही साल पहले जाए तो हमे अपना एक संदेश भेजने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

वैसे तो आज हमारे बीच कई सारे एप्लीकेशन मौजूद है जिनकी सहायता से हम अपनी संदेश सेकेंडो में दूसरो तक पहुंचा सकते है। लेकिन उनमें से ईमेल बहुत ही प्रोफेशनल तरीका से काम करता है। और इसे बड़े बड़े कंपनियों में उपयोग किया जाता है।

ईमेल के द्वारा हम किसी भी प्रकार का मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल इत्यादि आसानी दूसरो तक भेज सकते हैं। ईमेल द्वारा भेजा गया संदेश हमेशा के लिए हमारे पास सेव हो जाता है। इसे आप जब चाहे जहा चाहे देख सकते है।

कई बार बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है की उनके पास Email Id तो होती है लेकिन जब उनको कही मेल भेजना होता तो वो mail भेजने में असमर्थ हो जाते है। क्योंकि उनको मेल भेजने नही आता।

यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज के बाद आपके साथ ऐसा कभी नही होने वाला है। क्योंकि आज इस लेख में में आपको ईमेल आईडी से मेल करना बिल्कुल आसान भाषा में समझाने वाला हूं।

Mail Kaise Karte Hain

आजकल मेल करके अपने मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल इत्यादि को दूसरो तक पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है। अगर हम किसी के पास Mail करना हो तो यह सेवा बिल्कुल फ्री है। यदि आपके पास एक Email Id है तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप से कही भी Mail कर सकते है।

हम आपको इस लेख में मोबाइल और कंप्यूटर दोनो से ही मेल करना बताएंगे। साथ ही आपको आपके Email Id पर आए Mail को कैसे देखे के बारे में भी बताने वाला हूं। इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ना होगा। तो चलिए जानते है की मोबाइल या कंप्यूटर से Mail kaise karte hain.

मोबाइल से मेल कैसे भेजें?

आज लगभग सभी लोगो के पास मोबाइल मौजूद है। और लोग अपना ज्यातर काम मोबाइल पर ही निपटा लेते है। क्योंकि मोबाइल को कही भी ले जाया जा सकता है लैपटॉप के तुलना में।

मोबाइल से Mail करने के लिए हम आपको Screenshot की मदद से Step by Step बताने वाले हैं जिससे आपको आसानी से समझ आ सकें। तो आइए जानते है की मोबाइल से Mail kaise karte hain.

STEP-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Gmail App को ओपन करे और अपना Email Id तथा Password डालकर Login कर लें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

यदि आपके मोबाइल में Gmail App भी है तो आप इसे Play Store से डाउनलोड कर सकते है। आप अपने मोबाइल के ब्राउजर (जैसे: Google) में Gmail लिखकर सर्च भी कर सकते है। लेकिन Gmail App की मदद से Mail भेजना ज्यादा सही और आसान होता है।

STEP-2. जैसे ही आप Login करेंगे तो आप होम पेज पर पहुंच जायेंगे। वही आपको नीचे Compose लिखा एक ऑप्शन लिखा मिल जायेगा। तो अब आपको Compose वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे की नीचे चित्र में दिखाया गया हैं ।

STEP-3. जैसे ही आप Compose पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेगा। यही आपका मेल लिखा जायेगा। तो आइए इसे अच्छे से समझते है की आपको कहां क्या लिखना होता है।

From- यहां आपको अपना Email Id लिखना होता है, जो की पहले से ही लिखा होता है। यदि किसी कारणवश न लिखा हो तो आप खुद से लिख सकते है।

To- यहां उस व्यक्ति या कंपनी का Email Id लिखना होता है, जिसके पास आपको Mail करना होता है।

Subject- यहां आपको अपने मेल के बारे में बिल्कुल छोटा सा लिखना होता है की आपका Mail किस बात से संबंधित है। जिससे सामने वाला आपका Mail बिना खोले ही समझ सकें।

Compose Email- यही आपको Mail पूरे विस्तार से लिखना होता है। तो आप यहां अपना Mail पूरे विस्तार से लिखे।

STEP-4. अब यदि आपको अपने Mail में कोई फोटो, फाइल या वीडियो भेजना है तो ऊपर आपको एक PIN ICON मिल जाता है। उस ICON पर क्लिक करे और Attach File पर क्लिक करके अपना कोई भी फाइल, फोटो या वीडियो अटैच कर सकते है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-5. अब अपने Mail को अच्छे से चेक करने के बाद SEND ICON पर क्लिक करें। जैसा को नीचे चित्र में दिखाया गया है।

जैसे ही आप Send वाले Icon पर क्लिक करेंगे तो आपका Mail दूसरे व्यक्ति के पास चला जायेगा। इस प्रकार आप अपने मोबाइल की सहायता से बहुत ही आसानी से Mail भेज सकते है।

इसे भी जानिए –

कंप्यूटर से मेल कैसे भेजें?

कंप्यूटर से मेल करना हम आपको स्क्रीनशॉट के माध्यम से Step by Step बताने जा रहे है। जिससे आप आसानी से समझ सकें। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो आइए जानते है की कंप्यूटर से मेल कैसे करते है.

STEP-1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर के ब्राउजर (जैसे: Google,) में Gmail लिखकर सर्च करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. इसके बाद कई सारे वेबसाइट आपके सामने ओपन होंगे तो आप पहले वाले ही वेबसाइट पर क्लिक करके अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर Login करलें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. Login करने के बाद आप अपने Gmail के होम पेज पर पूछ जाएंगे। अब यहां आप Compose लिखे ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया हैं।

STEP-4. Compose के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा। यही आपका मेल लिखने से भेजने तक का पूरा प्रक्रिया होगा। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

अब आइए जान लेते है की आपको मेल करने के लिए इस बॉक्स में कहां क्या लिखना है और उसके बाद क्या करना है।

TO- यहां आपको उस व्यक्ति का Email Id डालना है जिसके पास आपको Mail भेजना है।

SUBJECT- आपका MAIL किस बारे में है, यहां लिखना है।

MASSAGE BOX- आपको SUBJECT के नीचे एक बड़ा सा बॉक्स दिखेगा, को खाली होगा। उसमे ही आपको अपना मैसेज, फाइल, फोटो, वीडियो लिखना या Attach करना है। इसके लिए आपको SEND के बटन के साइड में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाते है।

STEP-5. जब आपका पूरा MAIL लिख जाए तो उसके बाद SEND लिखे ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जैसे की ऊपर  चित्र में दिखाया गया है।

जैसे ही SEND पर क्लिक करेंगे तो आपका MAIL चला जायेगा। इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपने कंप्यूटर द्वारा MAIL भेज सकते है।

भेजा गया मेल का स्टेट्स कैसे चेक करें?

कई बार नेटवर्क कनेक्शन या किसी तकनीकी खराबी की वजह से भेजा गया Mail सक्सेस नही हो पाता है। तो आप इसे आसानी से चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले अपने अपने Gmail App को ओपन करें।
  • अब बाई तरफ सबसे ऊपर जो तीन लाइन है, उस पर क्लिक करें।
  • तीन लाइन पर क्लिक करने के बाद Sent के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपके द्वारा भेजा गया Email का Status दिख जायेगा।

यदि आप कंप्यूटर में चेक कर रहे है तो आपको Compose के नीचे ही Sent Mail का ऑप्शन मिल जायेगा। उसपर क्लिक करके आप अपने द्वारा भेजे गए ईमेल का स्टेटस देख सकते है। यानी आप पता लगा सकते है की आपके द्वारा भेजा गया Mail सफलता पूर्वक चले गए या नही।

इस प्रकार आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से आप अपने कंप्यूटर द्वारा भी मेल भेज सकते है। आपको बता दूं कि App और Website दोनो पर ही मेल भेजने का प्रक्रिया समान ही होता है। यदि आप इस लेख को पूरा पढ़े है तो आपको Mail भेजने में कोई परेशानी नही होगा।

Leave a Comment