Amazon Se Order Kaise Karen | 2024 में Amazon से ऑर्डर करना सीखें

Amazon Par Shopping Kaise Kare

Amazon Se Order Kaise Karen: भारत जैसी उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले देश में इंटरनेट क्रांति के कारण नई- नई आधुनिक कंपनियों का आगमन हुआ है। इनमें से सबसे अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों का भारत में प्रचलन हुआ है।

आज हम आपको इन्हीं कंपनियों में से एक भारत में बहुत तेजी से पॉपुलर हो रही ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के बारे में बताएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए Amazon एप बहुत ही सेफ तथा भरोसेमंद वेबसाइट है।

भारत में लगभग हर रोज लाखों लोग अमेजॉन से ऑर्डर करते हैं और घर बैठे अपना समान प्राप्त करते हैं। Amazon से आप घर बैठे सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे कपड़े जूते सनग्लासेस तथा ग्रोसरी के समान साथ ही फर्नीचर के समान भी अपने घर पर मंगवा सकते हैं।

अमेजॉन कंपनी अपने फास्ट डिलीवरी तथा समय-समय पर होने वाले सेल में भारी डिस्काउंट के कारण लोगों द्वारा बहुत पसंद की जाती है। कभी-कभी यह सामान हमें घर बैठे दुकान से भी सस्ते मिल जाते हैं और इनकी क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है। किंतु सभी को इस बात की जानकारी नहीं होता है कि हम घर बैठे मोबाइल से ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा समान कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।

तो दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Amazon क्या है?, Amazon एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करे, Amazon एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करे? और Amazon Se Order Kaise Karen.

Amazon क्या है?

अमेजॉन भारत की नहीं अपितु पूरे विश्व में सर्वाधिक लोगों द्वारा यूज़ किया जाने वाला सबसे बड़ा ई-कॉमर्स कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना विश्व के बहुत ही जाने माने व्यक्ति तथा विश्व के अमीरों में शुमार जैफ बेजॉस ने वॉशिंगटन में 5 जुलाई 1994 को की थी। Amazon से आप एक छोटी पिन से लेकर घर के बड़े सामान जैसे टीवी, फर्नीचर,एसी इत्यादि घर बैठे ऑर्डर करवा सकते हैं।

इसे भी जानिए - IRCTC अकाउंट बनाना सीखें

Amazon एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करे?

STEP-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में PLAY STORE एप्लीकेशन को ओपन करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. अब SEARCH BOX में Amazon लिखकर सर्च करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. अब आपके सामने INSTALL का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-4. INSTALL की प्रक्रिया पूरा होते ही आपके मोबाइल में Amazon एप्लीकेशन डाउनलोड हो जायेगा। अब आप इसे ओपन कर सकते है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

इस प्रकार आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को क्रमानुसार फॉलो करके बहुत ही आसानी से अमेजॉन एप्लीकेशन को डाउनलोड कर पाएंगे।

Amazon एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आपको उसपर अकाउंट बनाना पड़ेगा। क्योंकि बिना अकाउंट बनाए आप अमेजॉन से शॉपिंग नही कर पाएंगे। तो आइए जानते है की Amazon पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है।

Amazon par Account kaise Banaye

Amazon पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान हैं। इसके लिए आपको एक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। लेकिन ध्यान रहे की उस मोबाइल नंबर से पहले कभी अमेजॉन पर Account नही बना होना चाहिए।

अमेजन पर अकाउंट बनाने के लिए नीचे बताए गए STEPS को फॉलो करें।

STEP-1. AMAZON एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद ओपन करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपसे Language सेलेक्ट करने को बोला जाएगा। तो आप English को सेलेक्ट करके नीचे लिखें Continue in English पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. अब आपको अमेजन पर नया अकाउंट बनाना है तो New To Amazon.in ? Create an Account पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-4. अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड डालकर नीचे लिखे Verify Mobile Number पर क्लिक करना है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-5. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा। उसे डालकर Create Your Amazon Account पर क्लिक करना है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-6. Create Your Amazon Account पर क्लिक करते ही Important information about customer-service message लिखा एक नया पेज खुलेगा। अब आपको उसी पेज में नीचे लिखे CONTINUE SHOPPING के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

इसके बाद आपका अमेजॉन पर अकाउंट बनकर तैयार हो जायेगा। अब आप अमेजन से आसानी से शॉपिंग कर सकते है।

इसे भी जानिए - पैन कार्ड से लोन अप्लाई कैसे करें?

Amazon Se Order Kaise Karen

हम आपको इस लेख में Screenshot के माध्यम से Step by Step अमेजन से शॉपिंग करने के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपको समझने में बहुत ही आसानी होगी। तो आइए जानते है की Amazon Se Order Kaise Karen.

STEP-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Amazon का ऑफिशियल वेबसाइट www.amazon.in या App को ओपन करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. अब Search Box में उस प्रोडक्ट का नाम लिख कर सर्च करे, जो आपको खरीदना है। जैसे मान लीजिए की मुझे Shoes खरीदना हैं। तो मैं Shoes लिखकर सर्च करूंगा। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. Search करने के बाद आपके सामने बहुत सारे Shoes की लिस्ट की लिस्ट खुल जायेगा। तो अब उसमे से अपने पसंद की Shoes पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको उस Shoes की पूरी डिटेल मिल जाएगा। यहा आप अपने shoes की Color और Size सेलेक्ट कर सकते है। साथ ही आप Shoes का डिलीवर तारीख भी देख सकते है।
इसी पेज में आपको नीचे स्क्रॉल करने पर Add to Cart और Buy Now का दो ऑप्शन मिल जायेगा।

यदि आप एक साथ एक से ज्यादा प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो Add to Cart के ऑप्शन पर क्लिक करके कई सारे प्रोडक्ट को ऐड करके एक साथ ऑर्डर कर सकते हैं। यदि आपको एक ही प्रोडक्ट खरीदना है तो Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-5. जैसे ही आप Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना पूरा Address डालकर Use This Address पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-6. Use This Address पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पेमेंट करने के कई सारा ऑप्शन मिलेगा। जैसे: UPI, NET BANKING, CREDIT CARD/DEBIT CARD और PAY ON DELIVERY इत्यादि।

अब आप आपने सुविधा अनुसार पेमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें। मान लीजिए की आप अपना प्रोडक्ट घर आने पर पेमेंट करना चाहते है तो Pay on Delivery के ऑप्शन पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-7. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहा आपको Place Your Order का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

जैसे ही आप Place Your Order पर क्लिक करेंगे तो आपका ऑर्डर Success हो जायेगा। इसके तुरंत बाद अमेजन की ओर से आपके मोबाइल नंबर पर एक Conformation मैसेज आ जायेगा।

इस प्रकार आप अमेजॉन एप्लीकेशन को डाउनलोड करके उसपर अकाउंट बनाकर बहुत ही आसानी से घर बैठे शॉपिंग कर सकते है। 

इसे भी जानिए - गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें?

Leave a Comment